Sunday, 27 Jul 2025
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
न्यूज दर्जी - सच की सिलाई, हर रोज
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • अपना UP
  • नुक्कड़ बुलेटिन
  • लोटा थाली
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Tech ज्ञान
  • More
    • ऑटोमोबाइल
Font ResizerAa
न्यूज दर्जी - सच की सिलाई, हर रोजन्यूज दर्जी - सच की सिलाई, हर रोज
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • नुक्कड़ बुलेटिन
  • दुनिया
  • अपना UP
  • देश
  • लोटा थाली
  • मनोरंजन
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

समुद्र में संकट, भारतीय नौसेना (Indian Navy) बनी रक्षक: अरब सागर में 14 भारतीयों की जान बचाई

Anurag Uttam
Last updated: July 1, 2025 10:26 am
Anurag Uttam
Share
Indian Navy
SHARE

भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उसे हिंद महासागर क्षेत्र में “First Responder” के रूप में जाना जाता है। 29 जून 2025 को उत्तरी अरब सागर में हुए एक गंभीर संकट में नौसेना के युद्धपोत INS Tabar ने Palau flagged तेल टैंकर MT Yi Cheng 6 पर लगी भीषण आग पर काबू पाते हुए 14 भारतीय क्रू सदस्यों की जान बचाई।

29 जून की सुबह MT Yi Cheng 6 फुजैरा (UAE) से लगभग 80 समुद्री मील पूर्व से एक आपातकालीन “Mayday” कॉल भेजी और अपने इंजन रूम में आग लगने की सूचना दी। डिस्ट्रेस कॉल मिलते ही INS Tabar नें तेजी से घटनास्थल की ओर प्रस्थान किया।

घटनास्थल पर पहुँचते ही INS Tabar ने जहाज के कप्तान से संपर्क स्थापित किया और तात्कालिक रूप से 7 क्रू मेम्बर्स को बोट्स के माध्यम से अपने जहाज पर सुरक्षित स्थानांतरित किया।

भारतीय नौसेना की ओर से 6 सदस्यीय अग्निशमन और क्षति नियंत्रण दल को विशेष उपकरणों के साथ जहाज पर भेजा गया। प्रारंभिक प्रयासों से इंजन कक्ष तक ही धुआँ सीमित रह गया और आग की तीव्रता में कमी आई। इसके बाद नौसेना द्वारा 13 अतिरिक्त कर्मियों (5 अधिकारी और 8 नाविकों) को भेजा गया। अंततः आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। तापमान की नियमित जांच और निगरानी लगातार की जा रही है, और INS Tabar घटनास्थल पर तैनात है ताकि कोई अन्य आपात स्थिति उत्पन्न न हो। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और सभी को नौसेना के चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक जांच दी गई।

यह साहसी और मानवीय कार्य न केवल भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भारतीय नौसेना संकट की घड़ी में कितनी तत्पर, प्रशिक्षित और मानवतावादी दृष्टिकोण से कार्य करती है। इस घटना ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता और समुद्री सुरक्षा का एक प्रमुख स्तंभ है।

TAGGED:Indian NavyMT YI CHENG 6Rescue Mission
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Railway Railway ने किराया बढ़ाने के साथ-साथ Reservation नियमों में कई बड़े बदलाव किए
Next Article Udaygiri भारतीय नौसेना को मिली नई स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट: Udaygiri
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
Youtube Facebook Instagram X-twitter Whatsapp
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Assam Rifles
देश

Assam Rifles ने मिजोरम में जब्त की अवैध हेरोइन, अनुमानित कीमत ₹48 लाख

By NewsDarzi
Udaygiri
देश

भारतीय नौसेना को मिली नई स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट: Udaygiri

By Anurag Uttam
INS-TAMAAL
देश

INS Tamal: भारतीय नौसेना को मिला नया स्टील्थ युद्धपोत

By Anurag Uttam
Nomadic Elephant
देश

भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘Nomadic Elephant 2025’ : भारतीय सेना का दल हुआ रवाना

By NewsDarzi
Copyright © 2025 News Darzi